औरंगाबाद के सुप्रसिद्ध देव छठ मेला में उस समय भगदड़ मच गई जब एक स्ट्रीट डॉग ने पांच श्रद्धालुओं को काट लिया। जिसके कारण वे जख्मी हो गए। हालांकि इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते को खदेड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन अब कुत्ते की खोजबीन में जुटी है। कुत्ते के काटने से जख्मी हुए लोगों में पटना के पालीगंज निवासी 14 वर्षीय सत्यम कुमार, आर के 35 वर्षीय शिव शंकर पासवान तथा देव स्थित कठबरिया बंगला के रहने वाला 32 वर्षीय गोविंद कुमार समेत अन्य लोग शामिल है। सूर्यकुंड तालाब के पास बने स्वास्थ्य शिविर में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार इकिया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देव स्थित सामुदायिक अस्पताल भेज दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि एक स्थानीय युवक समेत पांच लोगों को कुत्ते ने काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घायल ने कहा- पीछे से अचानक कुत्ते ने किया हमला कुत्ता काटने से घायल सत्यम ने बताया कि उसके घर से लोग छठ पूजा करने देव आए हैं। सूर्यकुंड तालाब में स्नान कर अपने डेरा में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कुत्ता ने नोच लिया। जब लोगों ने कुत्ते को भगाया तो उसने अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना लिया। मुक दर्शक बने रहे ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी सूर्यकुंड तालाब के पास ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मुख्य दर्शक बने रहे। हालांकि जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक कुत्ता मेला परिसर से बाहर जा चुका था। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी प्रशासन की टीम को दी गई है। प्रशासन की टीम फिलहाल आवारा कुत्ते को ढूंढने में लगी है।
https://ift.tt/yXmqDS7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply