असम में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बराक घाटी के विकास के लिए बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। शुक्रवार को सिलचर में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को बराक घाटी का दौरा करेंगे और राज्य के बुनियादी ढांचे को बदलने वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। और 22,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Dark Circles Home Remedies: Dark Circles से हैं परेशान, ये 5 असरदार Home Remedies देंगे आपको बेदाग निखार
शर्मा ने सिलचर में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को बताया कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से गुवाहाटी और सिलचर के बीच का सफर मौजूदा आठ घंटे से घटकर साढ़े चार घंटे का रह जाएगा।
शर्मा ने बताया कि इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी भी मिल गई है।
उन्होंने कहा, भूमि अधिग्रहण का कार्य भी अच्छी तरह से आगे बढ़ चुका है और सड़क निर्माण जल्द ही शुरू होगा।
शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान सिलचर फ्लाईओवर का भी उद्घाटन करेंगे।
असम में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
सिलचर में प्रस्तावित ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को बृहस्पतिवार को इसके लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल गई है।
इसे भी पढ़ें: ‘मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं’, Marcus Stoinis ने Yuvraj Singh को बताया अपना Idol और गुरु
मुख्यमंत्री ने कहा, अब इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी की जरूरत होगी… समय कम बचा है लेकिन हम मार्च तक प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश करेंगे। अगर यह संभव नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव के बाद होगा।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है।
https://ift.tt/dOiVRjL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply