DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव:स्क्रुटनी के बाद जारी लिस्ट पर आज उम्मीदवार दर्ज कर सकते आपत्ति, कल आएगा फाइनल लिस्ट

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी गई थी। नॉमिनेशन पेपर की स्क्रुटनी करने के बाद यह लिस्ट तैयार की गयी, जिसमें सेंट्रल पैनल के पांच पद के लिए कुल 44 और काउंसलर के 22 पदों के लिए कुल 47 उम्मीदवारों के नाम को फाइनल किया गया है। आज उम्मीदवार किसी भी तरह की असंतुष्टि होने पर अपना आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 21 फरवरी को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार के नाम फाइनल अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार के नाम फाइनल हैं। वहीं, महासचिव के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 9, संयुक्त सचिव के लिए 8 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम फाइनल हुए हैं। स्क्रूटिनी में अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवारों रिंकल यादव, प्रिंस, शांतनु शेखर और श्रुति का का नामांकन रद्द कर दिया गया है। रिंकल और प्रिंस के नामांकन के 5 साल से अधिक हो गए हैं, जबकि शांतनु और श्रुति के डॉक्यूमेंट्स में समस्या है। वहीं, महासचिव पद के मंजीत कुमार और कोषाध्यक्ष पद के अंगद का भी पर्चा रद्द हो गया है। काउंसलर में बीएन कॉलेज से राम प्रकाश, उत्तम कुमार, अविनाश, सत्यदेव, वीमेंस कॉलेज से खुशी कुमारी, मगध महिला कॉलेज से अनुषा राज, आर्ट कॉलेज से शुभम और शशि शेखर सिंह का पर्चा रद्द कर दिया गया है। इन उम्मीदवारों को 20 फरवरी को अपील का मौका दिया गया है। 24 फरवरी को होने वाला प्रेसिडेंशियल डिबेट कैंसिल वहीं, पटना वीमेंस कॉलेज में 25 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट को कैंसिल कर दिया गया है। बुधवार को एक छात्र संघ के द्वारा कॉलेज में जबरदस्ती घुसकर चुनाव प्रचार करने का मामला सामने आया था। इसी कारण अभी प्रेसिडेंशियल डिबेट को कैंसिल कर दिया गया है। इस पूरी घटना को कॉलेज के प्रिंसिपल ने रिकॉर्ड किया और यूनिवर्सिटी अथॉरिटी को जांच के लिए भेज दिया है। इस पूरी घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। वीडियो और तस्वीरों के आधार पर संबंधित छात्रों की पहचान कर तीन दिन के भीतर कुलपति को रिपोर्ट सौंपने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा करने का निर्देश कमेटी को दिया गया है।


https://ift.tt/If72K6P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *