DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोतिहारी में 1200 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:ट्रक के गुप्त तहखाने से मिली खेप, होली से पहले पुलिस की कार्रवाई तेज

मोतिहारी पुलिस ने होली से पहले शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में एक ट्रक के गुप्त तहखाने से लगभग 1200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और ट्रक की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर होते हुए पिपरा कोठी के रास्ते बेतिया तक शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को दी। ओवरब्रिज के नीचे खड़े ट्रक पर पुलिस को संदेह एसपी के निर्देश पर सदर-2 डीएसपी जितेश कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पूरी रात संदिग्ध ट्रकों की तलाश में अभियान चलाया। इसी दौरान पिपरा कोठी ओवरब्रिज के नीचे खड़े एक ट्रक पर पुलिस को संदेह हुआ। प्रारंभिक जांच में ट्रक खाली लग रहा था, लेकिन पुलिस को ट्रक के अगले हिस्से की पत्ती दबी हुई दिखी, जिससे संदेह गहरा गया। गहन तलाशी के बाद ट्रक के केबिन से लेकर ढाले तक बनाए गए एक गुप्त तहखाने का पता चला। 1200 लीटर अवैध शराब बरामद इस तहखाने से करीब 1200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। होली पर्व से पहले शराब के खिलाफ इसे एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में डीएसपी जितेश कुमार पांडे, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई शशि भूषण कुमार, धनंजय कुमार, अस्मिता राजश्री और सैप के जवान शामिल थे।


https://ift.tt/9JWDLK1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *