DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पेट्रोल भरते समय बदमाश ने नोजल में लगाई आग,VIDEO:रायपुर में बाइक से पंप तक पहुंची लपटें, सिगरेट जलाने से रोकने पर भड़का

रायपुर में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी। इससे नोजल पाइप के साथ पेट्रोल भरवा रहे दोस्त की बाइक की टंकी में भी आग भड़क उठी। आग लगते ही बदमाश युवक थोड़ी देर वहीं खड़े होकर देखता रहा। जब आग की लपटें भड़कीं तो भागा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार और पंप कर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले थे। हालांकि समय रहते पंपकर्मी की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले देखें ये तस्वीरें अब पढ़ें क्या है पूरा मामला उरला पुलिस के अनुसार, बुधवार (18 फरवरी) रात 8 बजे धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक पर उरला के संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इमरान बाइक पर बैठा और धर्मेंद्र पंप के पास खड़ा था। जैसे ही इमरान ने टंकी खोली, धर्मेंद्र ने मुंह में सिगरेट लगाई और उसे जलाने की कोशिश की। इमरान ने उसे धक्का दिया, तो पेट्रोल भरते समय धर्मेंद्र ने नोजल पाइप में आग लगा दी। पंप मशीन, बाइक की टंकी में लगी आग धर्मेंद्र की इस हरकत से पंप मशीन, बाइक की टंकी में आग लग गई। पंप कर्मी ने गाड़ी से पाइप खींचा तो जलता हुआ तेल धर्मेंद्र के ऊपर भी जा गिरा। पंपकर्मी ने आनन-फानन में मेन स्विच से टंकी बंद की और पंप में मौजूद फायर फाइटिंग किट की मदद से आग को तत्काल बुझाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पंपकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पंप के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रहे है। गिरफ्तारी के बाद होगी आगे की कार्रवाई उरला निरीक्षक रोहित माहेलकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उरला पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर आगजनी और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई करने की बात उरला निरीक्षक ने की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान…VIDEO:कोरबा में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, वाहन जलकर खाक, ड्राइवर भी घायल कोरबा जिले के कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजर रही एक चलती कार में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। कार अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/6gIy9UK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *