बांका जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। शुक्रवार को चौथे दिन सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। अब तक तीन विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुकी हैं। जिला प्रशासन कदाचारमुक्त और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो सके। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है। 29,489 परीक्षार्थी दे रहे मैट्रिक की परीक्षा इस वर्ष जिले के कुल 34 परीक्षा केंद्रों पर 29,489 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक और द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार, केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र वाले परीक्षार्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध है। अधिकारियों की टीमें लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। प्रशासन की सतर्कता और कड़े इंतजामों के कारण जिले में मैट्रिक परीक्षा अब तक शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो रही है।
https://ift.tt/DbSlIQK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply