बैकुंठपुर| थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से विभाग को भारी क्षति हुई है। बहरामपुर गांव स्थित पकड़ी फीडर से 11 हजार केवीए का 480 मीटर हाईटेंशन तार चोरी कर लिया गया, जिसकी कीमत 16,991 रुपये बताई गई है। वहीं बंगरा गांव से 280 मीटर एलटी तार की चोरी कर ली गई, जिससे 49,510 रुपये का नुकसान हुआ है। कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और तार चोर गिरोह की तलाश में जुटी है।
https://ift.tt/Z3FLAoG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply