शेखपुरा |शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर आरडी कॉलेज मोड़ रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कार गगरी गांव की बताई जा रही है, जो चेवाडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि बस तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
https://ift.tt/Z3FLAoG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply