उन्नाव में मां दुर्गा पर युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी:कार में बैठकर युवक ने बनाई रील, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में एक युवक ने देवी दुर्गा के बारे में विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। ब्लॉक बिछिया निवासी हर्ष जाटव ने वीडियो में देवी दुर्गा की आस्था पर सवाल उठाए। वीडियो में युवक ने देवी दुर्गा के विवाह और महिषासुर वध को लेकर आपत्तिजनक सवाल किए। उसने देवी दुर्गा के कुंवारी होने और मांग में सिंदूर लगाने को लेकर प्रश्न उठाए। साथ ही महिषासुर से युद्ध के नौ दिन चलने पर भी सवाल किए। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसकी निंदा की। कई लोगों ने दही थाने में शिकायत की और युवक की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। दही थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply