DniNews.Live

नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार:दूसरा साथी फरार, बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश


                 नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार:दूसरा साथी फरार, बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार:दूसरा साथी फरार, बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार देर शाम किशोरी घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी दो युवक उसे बहला-फुसलाकर पास के एक खाली प्लॉट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मां तुरंत बेटी को लेकर मंडावर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ संग्राम सिंह और थाना प्रभारी सुमित राठी ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और अन्य कानूनी कार्रवाई की। बुधवार देर शाम पुलिस ने एक आरोपी दीपू उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस मामले में उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। मंडावर थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *