DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में अवैध ‘इश्का क्लीनिक’ पर छापा:गर्भवती महिलाओं की होती थी अवैध जांच और प्रसव, एसडीएम ने कराया बंद

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के बाजिदपुर रोड पर गुरुवार को अवैध रूप से संचालित ‘इश्का क्लीनिक’ पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और नोडल/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमआई आलम के नेतृत्व में छापा मारा गया। अधिकारियों को इस क्लीनिक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि यहां अवैध रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच और प्रसव कराए जाते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस बल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पहले भी कई बार इस क्लीनिक के अवैध संचालन को लेकर शिकायतें की जा चुकी थीं। कार्रवाई में क्लीनिक का संचालन बंद उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में की गई कार्रवाई के बाद क्लीनिक का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे अवैध संचालन की किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/M1aWZ2d

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *