DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 980 जोड़ों की हुई शादी:रामपुर में विधायक और DM ने आशीर्वाद दिया, सम्मान और सहयोग का प्रतीक बताया

रामपुर के फिजिकल कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 980 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों और निकाह की रस्मों के साथ विवाह संपन्न हुए। शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस योजना को गरीब परिवारों के लिए सम्मान और सहयोग का प्रतीक बताया। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को कुल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
समारोह में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। एक ओर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे हुए, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे। यह योजना सामाजिक सशक्तिकरण और गरीब कल्याण का सशक्त माध्यम है, जो समाज के सभी वर्गों को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने यह भी बताया कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। योजना के तहत कुल एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें 60 हजार रुपए सीधे बेटी के खाते में, 25 हजार रुपये का घरेलू सामान और वस्त्र, तथा 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं।


https://ift.tt/oZfClaM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *