गोरखपुर में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 11वीं ऑल इंडिया प्राइज मनी टी-20 लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता 22 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी है। एकेडमी के संरक्षक डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जाएगी। 22 फरवरी को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर उद्घाटन मुकाबला पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और इंदौर (मध्य प्रदेश) के बीच खेला जाएगा। उसी दिन दूसरा मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के बीच होगा। पुल-A और पुल-B में 8 टीमें प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे मंडलायुक्त अनिल ढींगरा करेंगे। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। पुल-A में इंदौर, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड और पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की टीमें शामिल हैं। पुल-B में गत वर्ष की विजेता नई दिल्ली, इंडियन एयरफोर्स, फरीदाबाद और राजस्थान की टीमें खेलेंगी। पुल-बी के मुकाबले 25 फरवरी से शुरू होंगे। IPL और रणजी खिलाड़ियों से बढ़ेगा रोमांच आयोजन समिति के अनुसार सभी टीमों के खिलाड़ियों की सूची प्राप्त हो चुकी है। प्रतियोगिता में IPL, अंतरराष्ट्रीय और रणजी स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है और दर्शकों को अच्छे क्रिकेट का आनंद मिलेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए BCCI के अंपायर अश्विनी मनध्यानी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय अंपायर और स्कोरर टीम गोरखपुर पहुंच चुकी है। ग्रीन पार्क कानपुर के पिच क्यूरेटर मोहम्मद अनस की टीम के निर्देशन में मैदान और पिच तैयार किए जा रहे हैं। थर्ड अंपायर और लाइव प्रसारण की व्यवस्था इस वर्ष भी मैचों में थर्ड अंपायर की व्यवस्था की गई है, जो कैमरों के जरिए फैसलों पर नजर रखेगी। इसके साथ ही सभी मुकाबलों का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि दर्शक घर बैठे मैच देख सकें।
https://ift.tt/R25kbAg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply