आगरा में गुरुवार को सड़क पर करीब 80 फीट लंबे गड्ढे के कारण एक बाइक सवार फिसलकर गिर गया। गिरते ही वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को खरोंच करके ट्रक के पहिए के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह घटना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार का है। देखिए 3 तस्वीरें…
विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… असंतुलित होकर गिरी बाइक
पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- कालिंदी विहार 80 फीट रोड पर बोस्टर पब्लिक स्कूल स्थित है। बाइक जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। स्कूल के सामने वाली सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है और उस पर गहरे गड्ढे हैं। ऐसे में एक ओर के वाहन रॉन्ग साइड से गुजरने को मजबूर होते हैं। करीब डेढ़ बजे बाइक सवार अपनी साइड से आ रहा था, जबकि सामने से ट्रक रॉन्ग साइड में आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार गड्ढे के पास पहुंचा, उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह ट्रक के सामने जा गिरा। ट्रक का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शव की हालत ऐसी थी कि उसकी पहचान करना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने शव को इकट्ठा किया
लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े खून को मिट्टी डालकर साफ कराया। सड़क पर गड्ढा होने से एक्सीडेंट होते रहते
उन्होंने बताया कि कालिंदी विहार सीएनजी पंप वाली सड़क सालों से टूटी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है। बाइक जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। ———-
ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/CIJ2SFk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply