आज समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, बंद ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट जैसी समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के कथित ‘झूठे वादों की विकास प्रदर्शनी’लगाई गई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद होने के कारण गरीब मरीजों को वाराणसी का सहारा लेना पड़ रहा है। यादव ने दावा किया कि किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान हैं। जिला सचिव ने बाईपास परियोजना को लेकर व्यापारियों में व्याप्त चिंता का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदर विधायक ने सदन में कोई आवाज नहीं उठाई। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है। प्रमोद यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी भाजपा सरकार के ‘झूठे विकास’ को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नौ साल के शासन के बावजूद जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने महंगे सिलेंडर, महंगी दवाएं और खाद की बोरी से कम की गई मात्रा तथा यूरिया की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बनकर तैयार थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन्हें चालू नहीं किया। उन्होंने ‘हर घर जल नल योजना’ को भी केवल कागजों पर बताया, दावा किया कि सोनभद्र में स्वच्छ पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। हाल ही में महोबा में जल शक्ति मिशन के तहत बनी टंकी से पानी बहने का उदाहरण देते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य आम जनता को भाजपा सरकार की कथित विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का नौ साल का बजट केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है और प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में दवा महंगा है, पेट्रोल डीजल में आग लगा है, सिलेंडर महंगा है, गिट्टी बालू महंगा है, हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार, है किसी के घर शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है, सोनभद्र की सड़के जर्जर अवस्था में है, जबकि यहां के भाजपा विधायक केवल सो रहे हैं,इस मौके पर दीपक पटेल, अंकित अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा अर्जुन खरवार, अशोक केवट जुनैद अंसारी अरविंद कोल, सुरज भारती मौजूद रहे।
https://ift.tt/ZQXCjxI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply