DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

30 फीट ऊंचाई से मैनेजर की कार पर गिरा पाइप:बंथरा में सड़क पर खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में बैंक मैनेजर की जान बची

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी कार पर 20 फीट का पीवीसी पाइप गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि भारी पाइप गाड़ी के बोनट पर गिरा और उस समय कार के अंदर कोई बैठा नहीं था। कार बैंक मैनेजर की थी। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई। कानपुर एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट की ऊंचाई से पीवीसी पाइप नीचे गिर गया। यह पाइप कानपुर एलिवेटेड रोड से बरसात के पानी की निकासी के लिए लगाया गया था। गनीमत रही कि घटना के समय नीचे सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे कार लगाकर ब्रांच गई थीं मैनेजर यह घटना हनुमान मंदिर और बंथरा थाने के बीच कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने हुई। बैंक की महिला शाखा प्रबंधक निवेदिता सिंह अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर कार्यालय में मौजूद थीं। पाइप का एक हिस्सा उनकी खड़ी कार के बोनट पर गिरने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए इस एलिवेटेड रोड पर जलभराव रोकने और पानी को नीचे निकालने के लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर फ्लाईओवर के किनारे से पिलरों के सहारे जमीन तक पीवीसी पाइप लगाए गए हैं। कई दिन से ढीला था पाइप स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पाइप काफी समय से ढीली स्थिति में था, लेकिन निर्माण कंपनी पीएनसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के कारण यह घटना हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाखा प्रबंधक निवेदिता सिंह ने पीएनसी अधिकारियों से संपर्क कर इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी कार को काफी नुकसान पहुंचा है।


https://ift.tt/hsTbRk4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *