DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घाटमपुर में किसान बैठक से असहमत, मुआवजा बढ़ाने की मांग:किसानों बोले- अधिकारियों ने पर्यावरण पर की चर्चा, बाजार दर पर नहीं दिया ध्यान

घाटमपुर में प्रस्तावित एलिवेटेड हाईवे के लिए 46 गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर बुधवार को तहसील में हुई अधिकारियों और किसानों की बैठक बेनतीजा रही। किसान बैठक में मुआवजा बढ़ाने की अपनी मांग पर सुनवाई न होने से असंतुष्ट हैं। गुरुवार को घाटमपुर तहसील पहुंचे सुनील मिश्रा, रामनरेश सिंह, पंकज यादव और विजय बहादुर सहित करीब पचास किसानों ने बताया कि बुधवार को एडीएम (एलए) और एनएचएआई के अधिकारियों ने तहसील सभागार में उनके साथ बैठक की थी। किसानों का आरोप है, कि अधिकारियों ने उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की बात कही, जबकि किसान बाजार दर पर मुआवजा चाहते हैं। किसानों ने कहा कि अधिकारियों ने मुआवजा बढ़ाने की उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया और पर्यावरण संबंधी बातें उठाकर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास किया। बैठक से असहमति जताते हुए किसानों ने कहा कि वे अपनी आपत्ति कानपुर डीएम कार्यालय में लिखित रूप से दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। वहीं एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि एलिवेटेड हाईवे के लिए 46 गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को स्टांप रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। किसानों के साथ बैठक कर उनकी बातें सुनी गई हैं।


https://ift.tt/cP2ypDx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *