DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में 40 विभाग एक ही जगह पर मिलेंगे:22 फरवरी को प्री-मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मऊ में प्री-मेगा कैंप और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आम जनता को निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। यह शिविर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ, बाकर शमीम रिजवी की अध्यक्षता में और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ, साक्षी सिंह के मार्गदर्शन में विकास भवन मऊ के सभागार में संपन्न हुआ। जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी के प्रतिनिधित्व में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जाति/जनजाति, श्रमिकों, किसानों और अन्य वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, श्रम कानून, महिला एवं बाल संरक्षण कानून आदि से लाभान्वित करने पर चर्चा हुई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए गए और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में विधिक सहायता प्रदान की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ, साक्षी सिंह ने बताया कि प्री-कैंप के क्रम में आगामी 22 फरवरी 2026 को कम्युनिटी हॉल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास, मऊ में एक वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांग सशक्तिकरण, श्रम, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, बैंकिंग संस्थाएं, पुलिस, परिवहन, विद्युत सहित लगभग 40 विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आम जनता को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, स्वास्थ्य जांच, पेंशन योजनाओं और बैंकिंग एवं ऋण संबंधी मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी सिंह ने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और सभी को अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा कैंप में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।


https://ift.tt/eo1LPHz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *