DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का धरना:सरकार पर गरीबों और युवाओं के अधिकारों के हनन का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में अयोध्या के गांधी पार्क में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने के बाद आयोजित सभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए चेतनारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर गरीबों और युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर कर रही है और सरकारी नौकरियों में भर्तियां रोककर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनकल्याणकारी योजनाओं पर रोक और दमनात्मक कार्रवाई जारी रही तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज करेगी। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।


https://ift.tt/2a5NH9R

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *