DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नगर निगम नाले में भ्रष्टाचार:ईंट भर कंक्रीट डाल के कर दिया नाले का निर्माण, नक्शा गलत होने की वजह से रुक रहा कूड़ा

आगरा नगर निगम लोहामंडी जॉन स्थित बाईपुर पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले की नींव में ईंटे भर कर कंक्रीट डालकर नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले के बीच में कई जगह लाल ईंट दिख रही है, कई जगह प्लास्टिक के कट्टे भर दिए गए हैं। नाले के घुमाव का नक्शा बिल्कुल गलत है, कहीं नाला 2 फुट तो कहीं नाला 3 फुट चौड़ा कर दिया है। इससे भी बड़ा करनामा ये है की नाले की नींव कही से कही कर दी है,जिससे नाले की दीवार अलग-अगल जगह है। जिससे नाले में आने वाला कूड़ा उसी जगह पर इक्कट्ठा हो रहा है। नाले का निर्माण निगम के जेई हरिओम द्वारा देखा जा रहा है। इस नाले से अभी से दिक्क़त होना शुरू हो गई है, तो भविष्य में लोगों को और परेशानी होगी। स्थानीय लोगों कहा- नगर निगम के अधिकारी जेई हरिओम नाले को देखने एक बार नहीं आए है। नाले का जाल बिल्कुल गलत बिछाया गया है। निर्माण में लगी जो सरिया है वह काफी दूर-दूर हैं, ठेकेदार ने घटिया सरिया और घटिया निर्माण का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि नाले में कई जगह पर ईंट भर दी है। जेई और ठेकेदार की मिली भगत से नाले का निर्माण घटिया किया गया है। ठेकेदार के मनमानी के मुताबिक नाले का निर्माण कर रहा है। इसकी जांच हो नाले को तोड़ा जाए। लोगों ने बंद कैमरे पर ये भी कहा किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। सब का हिस्सा सबके पास पहुच गया होगा। कल मेयर हेमलता और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने यहां का निरीक्षण किया था। लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ।


https://ift.tt/LQJovhX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *