DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट का किया भंडाफोड़:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां बरामद, सबसे ज्यादा CSJMU की 357 मार्कशीट मिली

बिना परीक्षा दिए हाईस्कूल से लेकर बीटेक, बीफार्मा, एलएलबी समेत अन्य डिग्री उपलब्ध कराने वाले सिडिंकेट का किदवई नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना MSC पास मैथ का टीचर है, पुलिस ने आरोपियों के पास से छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) समेत 14 विश्वविद्यालय की 900 फर्जी डिग्रियां बरामद की है, सबसे ज्यादा CSJMU की 357 फर्जी डिग्रियां पुलिस को मिली है। आरोपियों का सिंडिकेट यूपी समेत 9 राज्यों में फैला हुआ था। इतना ही नहीं गिरोह में अधिकांश यूनिवर्सिटी के बाबू व कर्मचारी शामिल है, जो यूनिवर्सिटी की डिग्रियां गिरोह के सदस्यों को मुहैया कराते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सभी फर्जी डिग्रियां यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन दिखती थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाईस्कूल–इंटर की 50 हजार, बीटेक की 1.50 लाख, ग्रेजुएशन की 50–75 हजार, बीफार्मा–डीफार्मा की 2.50 लाख व एलएलबी की 1.50 लाख में बिना परीक्षा दिए डिग्री मुहैया कराते थे। पुलिस कमिश्नर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने कानपुर के नौशाद, सुजान, संदीप मिश्रा, रणधीर सिंह, मो. कौसिम रिजवी, रत्ना शुक्ला, विजय यादव, विशाल पाल, फैजान जावेद, बाबूपुरवा निवासी शमशाद को फर्जी एलएलबी की डिग्री मुहैया कराई थी। खबर अपडेट की जा रही है…


https://ift.tt/SmrKEZf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *