DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इस बार पांच नए गंगा घाटों पर भी कर सकेंगे छठ, 3 जगहों पर विशेष तैयारी

भास्कर न्यूज| मुंगेर नहाय-खाय और कद्दू भात के साथ ही शनिवार से छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। रविवार को खरना होगा। नगर निगम क्षेत्र में इस बार 20 गंगा घाटों की साफ-सफाई व छठ पूजा के लिए तैयार कर रहा है। पिछले साल 15 गंगा घाटों को तैयार किया था। इस साल जिन 5 गंगा घाटों को जोड़ा है, उसमें शेरपुर घाट, विषहरी स्थान घाट, बगचपड़ा घाट, चंडिका स्थान स्थित टीका रामपुर घाट और शिवनगर घाट शामिल हैं। इस बार कष्टहरणी घाट से लेकर जेल घाट होते हुए बबुआ घाट तक वीआईपी घाट बनाए जा रहे हैं। इन सभी गंगा जगहों पर सीढ़ीनुमा घाट भी तैयार किये जा रहे हैं। कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट, दुमंठा घाट, कर्बला घाट पर सीढ़ी पर जमी मिट्टी को हटाया जा रहा है। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि सभी गंगा घाटों पर बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की जा रही है। जिस घाट पर दलदली मिट्टी है, उस जगह सैंड बैग डाला जा रहा है। सभी छठ घाट पर साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी घाट पर टेंट, वॉच टॉवर, चेंजिंग रूम, लाइटिंग, पेयजल के अलावा प्रमुख घाटों पर स्वागत द्वार भी बनाए जा रहे हैं। नगर निगम लाल दरवाजा गंगानगर, जहाज घाट, कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, जेल घाट, सोझी घाट, बेलन बाजार बंगाली टोला घाट, गोढ़ी टोला लल्लू पोखर घाट, कंकड़ घाट, सती चौड़ा घाट, बेलवा घाट, कर्बला घाट, दुमंठा घाट, हेरूदियारा आदि घाटों पर काम कर रहा है।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *