अमेठी में महिला सशक्तिकरण की पहल:स्कूली छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाओ का संदेश

अमेठी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरुकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गौरीगंज के हनुमान तिराहे पर महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह के नेतृत्व में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया स्कूली छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। छात्राओं ने गीतों के जरिए कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘मैं बेटी हूं और सब कुछ कर सकती हूं’ का संदेश दिया। इससे पहले, एसपी अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में गौरीगंज कस्बे में जागरुकता बाइक रैली का आयोजन किया था। छात्राओं ने भावुक कर देने वाले गीत ‘रो रो कर अरदास करूं मैं पिता मेरे सुन लेना, रूखी सूखी रोटी देना देना सदा चबैना’ के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर