DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ आदर्श व्यापारी एसोसिएशन कि बैठक:विधायक विनय बोले- सरकार व्यापारियों के प्रति गंभीर, GST का मिलेगा लाभ

लखनऊ गोमतीनगर स्थित रोहतास प्रेसिडेंट टॉवर में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने की। इस अवसर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की ओर से हरीश वर्मा को ‘व्यापारी अवध सम्मान’ से सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी छठ पूजा से संबंधित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही व्यापारियों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक विनय वर्मा को अवगत कराया। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाएगा और व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार हर फैसले में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखती है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि सरकार के जनप्रतिनिधियों से लगातार हम लोग मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में सरकार के द्वारा GST में बदलाव का एक बड़ा निर्णय लिया गया जिससे व्यापारी वर्ग के साथ आम जनता को भी लाभ मिल रहा है । GST में बदलाव के लाभ ग्राहकों तक कैसे पहुंचे इसके प्रति भी चर्चा हो रही है। सरकार जीएसटी में हुए बदलाव को लेकर बेहद गंभीर है । कार्यक्रम में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, उपसचिव आशुतोष अवधवाल, प्रचार मंत्री अजीत अग्रवाल, मुंशी पुलिया इकाई अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, स्वर्णकार समाज के युवा नेता शैलेंद्र सोनी, अनिल सोनी सहित कई प्रमुख व्यापारीगण उपस्थित रहे।


https://ift.tt/GR5Spyk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *