DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

37 साल बाद सूर्य ग्रहण 2026 पर बन रहा महासंयोग, कुंभ राशि में 5 ग्रहों का जमघट, जानें कब लगेगा ग्रहण और उसका समय

साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। विज्ञान में सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना मानी जाती है, सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक देता है। ज्योतिष के मुताबिक, यह घटना सिर्फ अमावस्या के दिन होती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में बहुत ही खास होगा। दरअसल, इस बार सूर्यग्रहण जब सूर्य ग्रहण लगेगा तो सूर्य के साथ चार और ग्रह भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 
ग्रहों का ऐसा योग संयोग करीब 37 साल बाद बना है। ग्रहों के इस योग संयोग को जो बहुत ही दुर्लभ और कई साल बाद बना है। आइए आपको बताते हैं इस साल लगने वाले सूर्यग्रहण से जुड़ी 5 बड़ी बातें विस्तार से-
सूर्यग्रहण से संबंधित 5 बड़ी बातें
– 17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा। इस समय सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे और धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर जाएंगे।
– सूर्यग्रहण के समय सूर्य के साथ कुंभ राशि में राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा मौजूद रहेगा। इस तरह का योग पहले 7 मार्च वर्ष 1989 में बना था। उस समय कुंभ राशि में एक साथ ये सारे ग्रह मौजूद थे।
– इसके अलावा, राहु और सूर्य एक साथ कुंभ राशि में बैठकर ग्रहण योग भी बनाएंगे। जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है।
– सूर्यग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार, दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लग जाएगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि, सूर्यग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले यानी मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट पर सूतक काल आरंभ हो जाएगा।
– सूर्यग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 32 मिनट की रहेगी। आपको बता दें कि, यह सूर्य ग्रबण कंकण सूर्यग्रहण होगा। 
कहां-कहां दिखेंगा सूर्यग्रहण?
आपको बता दें कि, भारत समेत यह सूर्यग्रहण साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक,जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामिबीया, और अमेरिका के दक्षिण देशों में दिखाई देगा।
साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण कब है?
आपको बता दें कि, साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण अगस्त महीने में लगेगा। 12 अगस्त 2026 को इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा, साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। 


https://ift.tt/rGtCsVf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *