लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शनिवार को वैलेंटाइन डे थीम पर आकर्षक मैजिक शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और रोमांच से भरपूर इस कार्यक्रम ने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। लखनऊ के युवा मैजिशियन तुसी मैजिक ने अपने शानदार जादुई करतबों से मंच पर ऐसा माहौल बनाया कि हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। तुसी मैजिक ने अपने मनमोहक इल्युज़न, ग्लैमर और रोमांचक प्रयोगों से दर्शकों को हैरान कर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने जादू के माध्यम से वर्तमान समय में बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की महत्ता और जी-20 जैसे वैश्विक आयोजनों की उपयोगी नीतियों को भी रचनात्मक अंदाज में पेश किया। मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकता का यह अनोखा संगम दर्शकों को खूब पसंद आया। एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान लोक मीडिया एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। यह संस्था सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और गीत-नाटक प्रभाग से पंजीकृत कलाकारों की राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त संस्था है। समारोह में तुसी मैजिक सहित कई वरिष्ठ कलाकारों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजना’स फर्स्ट एडवर्टाइजमेंट कंपनी और मीडिया कंसल्टेंट की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर आफताब हुसैन, जादूगर सुरेश, मोहम्मद परवेज़ (बरेली), हसीन मियां, रंजना’स की सीईओ रंजना राजपूत, डायरेक्टर अभिषेक राजपूत, रितिक, सतेंद्र और लोक सेवा ब्यूरो के संपादक विजय सिंह मौजूद रहे। दर्शकों ने कलाकारों की जमकर सराहना की मीडिया सलाहकार और वरिष्ठ पत्रकार अनूप मिश्रा, अशरफ अली और मेराज अहमद ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने कलाकारों की जमकर सराहना की और इसे लखनऊ का एक यादगार मनोरंजन कार्यक्रम बताया। दर्शकों का कहना था कि इस तरह के आयोजन शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देते हैं।
https://ift.tt/K1SatRz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply