मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में डाकघर से लौट रहे युवक पर हमला कर दिया गया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। थाने में तहरीर देकर हमलावरों को नामजद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है। पहले जानते हैं पूरा मामला
मानसरोवर सिविल लाइन में राजेश दुआ का परिवार रहता है। शनिवार को उनका बेटा पुलकित दुआ किसी काम से कैंट स्थित डाकघर गया था। वहां से लौटते वक्त कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। पहले उनके बीच नोकझोंक हुई और फिर मारपीट शुरु हो गई। इस मारपीट में पुलकित लहूलुहान हो गया। भीड़ को देखकर भागे आरोपी
आरोप है कि तीन युवकों ने मिलकर पुलकित को पीटना शुरु कर दिया। पुलकित ने भी विरोध किया लेकिन तभी एक हमलावर ने किसी नुकीली चीज से पुलकित पर हमला बोल दिया। इस हमले में पुलकित गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ आरोपियों को पकड़ने दौड़ी तो वह धमकी देकर भाग निकले। सदर बाजार थाने में दी गई तहरीर
बेटे से मारपीट की सूचना पर राजेश दुआ भी मौके पर पहुंच गए। वह पुलकित को लेकर सदर बाजार थाने आ गए और पूरी घटना बताई। पुलिस ने पुलकित को डाक्टरी के लिए भेजा। इसके अलावा राजेश दुआ से तहरीर ले ली। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। हमले की वजह का पता लगा रही पुलिस
एसएचओ सदर बाजार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बिना वजह कोई किसी के साथ मारपीट नहीं करता है। पुलकित पहले से इन युवकों को जानता था, यह स्पष्ट है। फिलहाल पुलिस इस हमले के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
https://ift.tt/O4DqoCa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply