कानपुर में कल रविवार यानी 8 फरवरी को स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव निगम का शो ‘बहुत हुआ सम्मान’ होगा। मूल रूप से कानपुर के यशोदा नगर में ही रहने वाली राजीव निगम अपने शहर में ही इस तरह का अपना पहला शो करने जा रहे हैं। इसे लेकर कानपुर की पब्लिक में काफी उत्साह है। इस प्रोग्राम को लेकर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों जैसे जॉनी लीवर समेत अन्य ने लोगों से शो देखने की अपील करने के साथ ही शुभकामनाएं दी हैं। देश के मौजूदा हालात पर लगेगा हास्य और व्यंग का तड़का इस शो को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव निगम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह शो कंटम्प्रेरी ईश्यू यानी की मौजूदा समय में चल रहे या घट रहे मुद्दों को लेकर है। इसके साथ ही इस शो में यूपी और देश के माहौल का ऑब्जर्वेशन भी है। उन्होंने बताया कि बेहद ही दिलचस्प और पूरा शो हास्य से भरा होगा। कानपुर वालों की डिमांड के चलते उन्होंने अपने शो का आयोजन कर रहे हैं। इस शो को लेकर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों जैसे जॉनी लीवर, अभिनेता रोहताश गौर, राजेश कुमार, मनीष पॉल और राकेश प्रीति समेत अन्य ने अपने वीडियो जारी करके इस प्रोग्राम बहुत हुआ सम्मान को लेकर बधाई दी और पब्लिक से शो देखने को लेकर अपील की है। अब आपको बताते हैं कौन हैं राजीव निगम राजीव निगम एक प्रसिद्ध भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक और अभिनेता हैं, जो ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जैसे शो के लिए जाने जाते हैं। ‘मोवर्स एंड शेकर्स’ और ‘कैरी ऑन शेखर’ जैसे शो की स्क्रिप्टिंग करने वाले निगम ने स्टार प्लस के शो ‘हर शाख पे उल्लू बैठ है’ में भी अभिनय किया है। वह मूल रूप से कानपुर के यशोदा नगर के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि कानपुर के लोगों की लगातार डिमांड के बाद उन्होंने इस शो को करने जा रहे हैं।
https://ift.tt/pvgZM9X
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply