DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत के गौना में ईंट भट्ठे पर फायरिंग:मजदूरों में दहशत, अज्ञात बाइक सवारों पर शिकायत दर्ज कराई

बागपत जनपद के गौना गांव में एक ईंट भट्ठे के समीप मजदूरों की झुग्गियों के पास फायरिंग की घटना से लोग दहशत में हैं। भट्ठा मालिक ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। यह घटना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के समीप स्थित महादेव ब्रिक फील्ड नामक ईंट भट्ठे पर हुई। बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठे के लेबर रूमों के पास फायरिंग की। मुंशी नौशाद ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। भट्ठा मालिक ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने भी ईंट भट्ठे का दौरा कर मजदूरों से जानकारी ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचन्द्र ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


https://ift.tt/tEPC1lz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *