DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज MPL में सुपर किंग्स और थंडर स्ट्राइकर्स विजयी:रोटरी इलाहाबाद ने दिवंगत पत्रकार देवेंद्र के बेटे की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

प्रयागराज में आयोजित अब्बास–राय मीडिया प्रीमियर लीग के दौरान पत्रकारिता जगत के लिए एक प्रेरणादायी और मानवीय पहल देखने को मिली। रोटरी इलाहाबाद ने दिवंगत पत्रकार एवं खिलाड़ी स्वर्गीय देवेंद्र राय के पुत्र की इंटरमीडिएट तक की पूरी पढ़ाई का खर्च वहन करने की घोषणा की। घोषणा के दौरान वहां मौजूद लोगों ने सराहना के साथ स्वागत किया। रोटरी इलाहाबाद की ओर से कहा गया कि स्वर्गीय देवेंद्र राय ने अपने जीवन में ईमानदार, निडर और जिम्मेदार पत्रकारिता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज और खेल दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके असमय निधन के बाद उनके परिवार की जिम्मेदारी केवल निजी नहीं, बल्कि समाज और सामाजिक संगठनों की भी बनती है। इसी सोच के तहत रोटरी इलाहाबाद ने उनके पुत्र की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है, ताकि उसकी पढ़ाई किसी भी आर्थिक परेशानी के कारण बाधित न हो। रोटरी इलाहाबाद ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सहयोग की औपचारिक प्रक्रिया टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दिन पूरी की जाएगी। उस दिन यह सहायता राशि स्वर्गीय देवेंद्र राय की पत्नी को ससम्मान प्रदान की जाएगी। इसी दिन खेले गए मुकाबलों में क्रिकेट का रोमांच भी देखने को मिला। शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले मैच में पीडब्ल्यूडी प्रयागराज सुपर किंग्स ने अलमाइटी इलेवन को 66 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से इमरोज अली ने शानदार 82 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। जवाब में अलमाइटी इलेवन की टीम 16.5 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। इमरोज अली को मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया। दूसरे मुकाबले में पीसीडीए पेशंस थंडर स्ट्राइकर्स ने एनसीआर ऑफिसर्स को 11 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 197 रन बनाए। आयुष तिवारी ने 62 गेंदों पर 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीआर ऑफिसर्स की टीम 186 रन ही बना सकी। इस मैच में आयुष तिवारी को मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।


https://ift.tt/ub7CMy9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *