DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में सेतु निगम कर्मचारी को जलाकर मारने वाला अरेस्ट:फोन विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम

सहारनपुर पुलिस ने मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति को आग लगाने के आरोपी को शनिवार को अरेस्ट कर लिया है। इस घटना में झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की दाबकी जुनारदार स्थित पारस विहार कॉलोनी का है। पीड़ित दीपक लाम्बा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता भरत सिंह, जो सेतु निगम में निजी कर्मचारी थे, ने अपना मोबाइल फोन अपने परिचित विनोद को दिया था। आरोप है कि मोबाइल कथित रूप से गुम हो गया, जिसके बाद भरत सिंह लगातार छह दिनों तक अपना फोन वापस मांगते रहे। परिजनों के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भरत सिंह को आग से मारने की कोशिश की गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष ने न तो कोई मदद की और न ही हालचाल लिया। इसके विपरीत, मोबाइल की कीमत को लेकर भी कथित तौर पर कम रकम दी गई और धमकियां तक दी गईं। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज किया था, जिसे बाद में मृत्यु के बाद गंभीर धाराओं में संशोधित किया गया। एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने शनिवार को मुख्य आरोपी विनोद कुमार को दाबकी जुनारदार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/kLysjWu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *