DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला पर फावड़े से हमला:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, एक आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में एक बुजुर्ग महिला पर फावड़े से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 4 फरवरी का है और ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के उपरालसी गांव का है। गांव में प्रधान द्वारा खड़ंजा लगाया जा रहा था, जहां दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। एक पक्ष की महिला मौके पर पहुंची और उसने कुछ कहा। तभी दूसरे पक्ष का एक युवक, जिसके हाथ में फावड़ा था, तेजी से दौड़ा और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। उसने महिला को गिराकर फावड़े से लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। मारपीट की यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक किस तरह महिला पर हमला करता है। बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बबली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है। जारचा थाना प्रभारी ने बताया कि खड़ंजे को लेकर गांव में विवाद हुआ था। जहां एक महिला के साथ मारपीट की गई। इस मामले में महिला के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि उसकी मां को जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला किया गया। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया,वही, दूसरे को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/FBHqIrg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *