रायबेरली के ऊंचाहार में केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी निर्माण के दौरान एक दिहाड़ी मजदूर की टंकी की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना ऊंचाहार नगर से सटे सराय परसू गांव की है, जहां हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। फतेहपुर जनपद के खखेरू गांव निवासी संदीप कुमार इस निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्यरत थे। शनिवार शाम को काम करते समय संदीप करीब काफी ऊंचाई से नीचे गिर गए। जानकारी के अनुसार संदीप उस वक्त सुरक्षा बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे। घटना के समय मौके पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति भी मौजूद नहीं था। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
https://ift.tt/vN4LfUI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply