छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) आज एक पारंपरिक शिक्षण संस्थान की सीमाओं को लांघकर नवाचार, स्टार्टअप और शोध का एक वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है। बीते एक वर्ष में विश्वविद्यालय ने जिस तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, उसने इसे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अग्रणी ‘नॉलेज हब’ के रूप में पहचान दिलाई है। विश्वविद्यालय की इस प्रगति में सीएसजेएमयू इनोवेशन फाउंडेशन , आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रकोष्ठ की भूमिका अत्यंत निर्णायक रही है।विश्वविद्यालय अब स्टार्टअप संस्कृति का प्रमुख केंद्र बन चुका है। ‘सेक्शन-8’ कंपनी के रूप में कार्यरत सीएसजेएमयू इनोवेशन फाउंडेशन ने वर्ष 2025–26 में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्तमान में यहां 27 स्टार्टअप्स को औपचारिक इनक्यूबेशन और 18 छात्र-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को प्री-इनक्यूबेशन सहयोग दिया जा रहा है। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने ‘हैकशोध 2026’ जैसे बड़े आयोजन किए, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने स्मार्ट सिटी और एग्री-डिजिटल जैसे विषयों पर अपने विजन पेश किए। बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने लंबी लकीर खींचते हुए 101 पेटेंट फाइल किए और 56 औद्योगिक डिजाइन पंजीकृत कराए हैं, जो शोध के प्रति इसकी गंभीरता को दर्शाता है। संस्थान की इस सफलता को वैश्विक रैंकिंग ने भी प्रमाणित किया है। विश्वविद्यालय ने ‘QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ के 901–950 बैंड और दक्षिण एशिया में 267वां स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके साथ ही फार्मेसी विभाग द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग में बेहतर स्थान पाना और टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग में शामिल होना विश्वविद्यालय के अकादमिक सुधारों का प्रत्यक्ष परिणाम है। आईआईटी कानपुर, टी-हब हैदराबाद और भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ हुए समझौतों ने यहाँ के छात्रों के लिए उद्योग और शोध के नए अवसर खोले हैं। शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में भी सीएसजेएमयू ने ठोस कदम उठाए हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रकोष्ठ के माध्यम से रूस, फ्रांस, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों के साथ सहयोग बढ़ाया गया है। वर्तमान में विभिन्न देशों के 36 छात्र यहाँ अध्ययनरत हैं और आने वाले समय में 100 अंतरराष्ट्रीय प्रवेशों का लक्ष्य रखा गया है।
https://ift.tt/virLl7P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply