सोनभद्र में अनपरा थाना क्षेत्र के जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने चचेरे भसुर पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह कुलडोमरी टोला खजुरा स्थित जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उसी दौरान गांव का युवक विकास पुत्र भोला वहां पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि विकास ने उस पर मोबाइल फोन पर बात करने का दबाव बनाया। महिला के मना करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/D15amoX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply