DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महाशिवरात्रि पर 1 घंटे काशीवासियों को दिया जाएगा विशेष प्रवेश:अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक, बोले- खाली पेट लाइन में न लगे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर्व के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित बोर्ड रूम (सभागार) में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त वाराणसी मंडल, पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट एवं जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में नगर निगम, विद्युत विभाग, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित सभी सुरक्षा एवं सुविधा प्रदायी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य महाशिवरात्रि पर्व के दौरान संभावित भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा करना रहा। विभागवार दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण
बैठक के दौरान महाशिवरात्रि पर्व के दौरान प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों का स्पष्ट चिन्हांकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित सभी विद्युत खंभों की टेपिंग सुनिश्चित की जाए तथा धाम परिसर में विद्युत सुरक्षा से संबंधित ऑडिट समय से पूर्ण किया जाए। अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग को समुचित फायर सेफ्टी व्यवस्था एवं तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य गुणवत्ता, स्वास्थ्य व श्रद्धालु सुविधाओं पर विशेष जोर
खाद्य सुरक्षा विभाग को मंदिर क्षेत्र एवं आसपास विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धाम परिसर में दर्शन व्यवस्था हेतु बैरिकेडिंग, प्रमुख स्थलों पर खोया-पाया केंद्र, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा प्रभावी पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही मेडिकल इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल हेल्पडेस्क, ग्लूकोज, ओआरएस एवं गुड़ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर श्रद्धालुओं से अपील
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं से अपील की जाएगी कि वे श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करते समय किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तुएँ अपने साथ न लाएँ। प्रतिबंधित वस्तुओं में बड़े बैग, मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ी, पेन, तंबाकू, पॉलीथीन बैग, प्लास्टिक सामग्री एवं अन्य निषिद्ध वस्तुएँ शामिल हैं। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इन वस्तुओं को अपने निवास स्थान पर ही छोड़कर आएँ। नगर निगम को विशेष निर्देश नगर निगम को आगामी महाशिवरात्रि से पूर्व शेष दिनों में बंदरों एवं आवारा पशुओं के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। काशीवासियों के लिए विशेष व्यवस्था काशीवासियों के लिए प्रातः 4-5 बजे तक दर्शन नियम को लेकर संबंधित पक्षों के साथ अलग से बैठक कर व्यवस्था निर्धारित की जाएगी, ताकि उन्हें सुगमता से दर्शन कराया जा सके।


https://ift.tt/WoMeh3l

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *