ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को अमरपुर गांव में 5000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस भूमि की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण ने पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की। यह सरकारी जमीन गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जाने की कोशिश की जा रही थी। इस जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच विवाद भी चल रहा था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इसमें वर्क सर्किल-8 के प्रभारी नागेंद्र सिंह, एसीपी अरविंद कुमार चहल, एसएचओ अरविंद कुमार, स्थानीय चौकी इंचार्ज और जिला प्रशासन की टीम शामिल थी। पुलिस और पीएसी बल भी मौके पर मौजूद था। अतिक्रमण हटाने के बाद, प्राधिकरण इस भूमि की तार फेंसिंग कर उसे अपने कब्जे में लेगा। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा करना अवैध है। प्राधिकरण पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर ऐसी जमीनों को मुक्त करने की कार्रवाई जारी रखेगा। एसीईओ सुमित यादव ने यह भी चेतावनी दी कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए बिना निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनाइजरों के झांसे में न आएं और ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करें।
https://ift.tt/f13xI8v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply