DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी अफसर’:सपा MLA नसीम सोलंकी का दावा SIR फार्म चेकिंग के बहाने वोट काट रहे, बोलीं- सावधान रहें

समाजवादी पार्टी की सीसामऊ विधानसभा से विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि शहर में अंजान लोग BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) बनकर घर-घर घूम रहे हैं। यह लोग SIR फॉर्म जांच रहे हैं। लोगों से अपील की कि, ऐसे लोगों से सावधान रहें। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि यह लोग फार्म जांचने के नाम पर वोट काट रहे हैं। विधायक और सपा नेताओं ने इस ममाले में चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से शिकायत की है। MLA नसीम बोलीं- फर्जी अफसरों से सावधान रहिए वीडियो में विधायक ने कहा- सीसामऊ की जनता से मैं अपील करना चाहती हूं कि कुछ अंजान लोग खुद को BLO बताकर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। SIR के फार्म रि-चेक करने के नाम पर घर-घर जा रहे हैं। वे लोग आपसे यह कह रहे हैं कि नया फार्म भरना है। ऐसे में डरने की कोई जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रम फैलाने वाले लोग जानबूझकर इस तरह का काम कर रहे हैं। हम लोग आपके साथ हैं। यदि ऐसा कोई व्यक्ति आपके पास आता है तो तुरंत फोन करके इसकी सूचना दें। विधायक ने जिला प्रशासन और पुलिस से भी अपील की कि यदि ऐसे लोगों की कहीं से भी सूचना मिले तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा, रि-चेकिंग का आदेश नहीं
सीसमऊ सीट से रहे पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को सीसामऊ क्षेत्र से उन्हें फोन आया था कि कुछ लोग नए नाम जोड़ने के नाम पर खुद को चुनाव आयोग की ओर से भेजा गया बताकर फार्म की रि-चेकिंग करने की बात कह रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही उन्होंने थानेदार को इसकी सूचना दी, क्योंकि 1 जनवरी 2026 तक जो भी फार्म भरे जा चुके हैं, उसको लेकर जिला प्रशासन या चुनाव आयोग की ओर से ऐसी कोई भी ऐसी जानकारी जारी नहीं दी गई है। थानेदार को सूचना देने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक वे लोग वहां से जा चुके थे। इरफान सोलंकी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे कुछ ऐसे लोग हैं, जो वोट काटने का काम कर रहे हैं। नाम सुधार के बाद किसी भी प्रकार की रि-चेकिंग का कोई आदेश नहीं आया है। फर्जी अफसर घर आए तो वीडिओ बनाए इरफान सोलंकी ने कहा कि जो भी लोग इस तरह के फार्म लेकर आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं। वह लोग फर्जी फार्म के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि ऐसे लोग कहीं भी आते हैं तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दें। साथ ही प्रशासन और पुलिस को भी जानकारी दें, ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके और उन्हें सजा मिल सके। अपील में उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति आपके घर आए तो उसका वीडियो जरूर बनाएं। ————————– ये खबर भी पढ़िए- मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा:बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। पूरी खबर पढ़िए


https://ift.tt/rKPSynE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *