नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, मेरठ में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन 7 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नूपुर गोयल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या भानुप्रिया मलहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से अतिथियों को सलामी दी। सीडीओ नूपुर गोयल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, ड्रिल, योग और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिताओं में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। समारोह के अंत में विजेता टीमों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या भानुप्रिया मलहन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ वार्षिक खेलकूद दिवस का समापन किया गया।
https://ift.tt/LIShWao
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply