महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम ने ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित श्री आनंदेश्वर (परमट) मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, घाटों, आने-जाने के मार्गों और संवेदनशील स्थलों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर बारीकी से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी और निरंतर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त (स्थानीय अभिसूचना इकाई), सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज, नगर निगम और केस्को के अधिकारी, मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
https://ift.tt/7if23QG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply