नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर है। प्रदेशभर में दूसरे दिन भी इसका विरोध जारी रहा। वहीं, दूसरी खबर मथुरा में एक्सप्रेसवे पर 6 लोगों की टैंकर से रौंदे जाने से हुई मौत से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- ‘घूसखोर पंडत’ के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन; अपर्णा बोलीं- यह ठीक नहीं यूपी में ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म का विरोध शनिवार को भी जारी रहा। आगरा में ब्राह्मणों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। अपर्णा भड़कीं, बोलीं- यह ठीक नहीं। केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा- यह सामाजिक ताने-बाने के साथ खिलवाड़ है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा- फिल्म पर बैन लगे। कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा- सौहार्द के लिए खतरा है। हालांकि, प्रोमो हटा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2- मथुरा में कंटेनर ने 6 को रौंदा; चेहरे कुचले-स्वेटर से हुई पहचान मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक घायल है। बस, दिल्ली के नागलोई से कानपुर जा रही थी। यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। कंटेनर ने तभी पहले बस को टक्कर मारी, फिर यात्रियों को रौंद दिया। चेहरा बुरी तरह कुचला गया, कपड़े और स्वेटर से पहचान हुई। पूरी खबर पढ़ें 3- वाराणसी में केंद्रीय मंत्री और किसानों में कहासुनी; प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए वाराणसी में केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान के सामने किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने मंत्री को घेर लिया। मंच तक आकर बहस करने लगे। नारेबाजी पर वह भड़क गए। किसानों से उनकी कहासुनी भी हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला बिगड़ता देख मंत्री प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए। वह बजट की खूबियां गिनाने पहुंचे थे। 10 किसान हिरासत में लिए गए। पूरी खबर पढ़ें 4- मायावती बोलीं- चुनाव नजदीक- कमर कस लीजिए; पदाधिकारियों संग मीटिंग की बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- कमर कस लीजिए, विधानसभा चुनाव नजदीक है। पार्टी को कमजोर करने के लिए लगातार साजिशें रची जा रही हैं। सबको सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने शनिवार को मीटिंग की। 403 सीटों पर काम कर रहे पदाधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का बेहद खराब प्रदर्शन रहा और पार्टी सिर्फ एक सीट जीत पायी थी। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी बोले- हम तुम्हारे दादा लगते; अपने गांव में बच्चों को चॉकलेट देकर दुलार किया उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम योगी शुक्रवार शाम को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। शनिवार सुबह वह अपने गांव की पगडंडियों पर घूमे। उन्होंने गांव वालों से मुलाकात की। बच्चों को चॉकलेट दी। उन्हें गोद में खिलाया; दुलार किया। छोटे बच्चों को चॉकलेट थमाते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है। बच्चे से कह रहे- ‘हम भी तुम्हारे दादा लगते हैं…।’ पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप की फोटो पर कालिख पोती, लिखा- गद्दार रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को नकली गांधी बताने वाले होर्डिंग्स पर लगी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर काली स्याही पोत दी गई। स्याही पोत कर ऊपर गद्दार लिखा गया है। दरअसल, शुक्रवार को यूपी के मंत्री ने शहर में 9 जगहों पर होर्डिंग्स लगवाए थे। इसमें सवाल किया गया था- गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या नकली गांधी राहुल गांधी…। पूरी खबर पढ़ें 7- हरदोई में डंपर ने भाई-बहन और मौसी को रौंदा; बहन की CTET परीक्षा थी हरदोई में तेज रफ्तार डंपर ने सामने से तीन लोगों को रौंद दिया। भाई-बहन और मौसी की मौके पर मौत हो गई। लाशें सड़क पर बिखर गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 5 फीट तक उछलकर सड़क पर गिर गए। युवक अपनी बहन को CTET की परीक्षा दिलाने जा रहा था। भाई-बहन जाने लगे तो उनकी मौसी भी घर जाने के लिए उसी बाइक पर बैठकर निकली। पूरी खबर पढ़ें 8- मंत्री राजभर का अखिलेश पर तंज; बोले- यादव BJP संग-मुसलमान ओवैसी के साथ सुलतानपुर पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा-9 साल से सत्ता से दूर हैं। आज लाखों यादव समाज के लोग, जिनमें ठेकेदार, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं, भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं। करोड़ों मुसलमान असदुद्दीन ओवैसी के साथ चले गए हैं। ऐसे में वह 2027 का चुनाव जीतने की बात कैसे कर रहे, यह समझ से परे है। पूरी खबर पढ़ें 9- एटा में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी; मामा-भांजे समेत 3 की मौत एटा में 100 की स्पीड में कार पेड़ से टकराकर पलट गई। तीन बार पलटी खाई, फिर सड़क से 15 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मामा-भांजे और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कार का दरवाजा तोड़कर सबको बाहर निकाला। वे गुरुग्राम से मैनपुरी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गाड़ी पर हरियाणा का नंबर है। पूरी खबर पढ़ें 10- बरेली में मस्जिद पर चला बुलडोजर; हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन बरेली के पिपरिया गांव में अवैध बनी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ। हाईकोर्ट के आदेश पर मस्जिद को गिराया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया- रेवेन्यू डॉक्यूमेंट्स में मस्जिद अवैध तरीके से बंजर की जमीन पर बनी थी। हाईकोर्ट ने कब्जा जमीन को खाली कराने के लिए मस्जिद को गिराने का आदेश दिया था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। पूरी खबर पढ़ें 11- निलंबित PCS अलंकार ने हाथरस में दिया धरना; पदयात्रा पुलिस ने रोकी हाथरस में यूजीसी बिल के विरोध में प्रस्तावित पदयात्रा को पुलिस ने रोक दिया। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरिया ने अकेले झंडा लेकर पदयात्रा शुरू करने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोका, तीखी बहस हुई। सूचना पर सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे। उन्होंने धरना दिया और हनुमान चालीसा पढ़कर विरोध दर्ज कराया। कहा-सरकार डरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 12- झांसी में इंस्पेक्टर ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाए; महिला आयोग की दखल पर FIR झांसी में इंस्पेक्टर जीतेश सिंह राजावत के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि बिजली विभाग के प्रवर्तन दल में तैनाती के दौरान युवती को फंसाया। वर्दी का धौंस दिखाकर रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए। शादी का वादा कर मुकर जाने के बाद युवती ने राज्य महिला आयोग में गुहार लगाई। आयोग के निर्देश पर FIR हुई। वर्तमान में वह लखनऊ में तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- मऊ में 15 साल के किशोर ने चाचा को मार डाला; चाकू से 5 वार किए मऊ में 15 साल के भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए ताऊ पर भी हमला किया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद भतीजा और उसके पिता फरार हो गए। गांववालों ने दोनों घायलों को आजमगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नाबालिग भतीजे सहित 4 पर FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- मौत के 12 साल बाद स्कूटी चलाते मिला; कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया अरेस्ट आगरा में 12 साल पहले मरा व्यक्ति स्कूटी चलाते मिला। दरअसल, आरोपी ताराचंद पर 1999 में धोखाधड़ी का एक केस दर्ज हुआ था। गैर जमानती वारंट जारी हुआ तो 2013 में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस रिपोर्ट पेश कर दी। इस आधार पर कोर्ट ने केस खत्म कर दिया। दूसरे पक्ष को 12 साल बाद वह स्कूटी चलाते दिखा। फिर 2016 में उसकी खरीदी स्कूटी के डॉक्यूमेंट्स कोर्ट में दिए। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम… 15- ठंड और कोहरा कम रहेगा 8 फरवरी को ठंड और कोहरा कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं की वजह से मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
https://ift.tt/ILmcovH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply