योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा के आवास पर स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “यह केंद्र सरकार की एक बेहतरीन योजना है, जो पारदर्शी विद्युत प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। यह न केवल उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी बिल प्राप्त करने में मदद कर रही है, बल्कि राज्य की बिजली व्यवस्था को भी सुदृढ़ बना रही है।
कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति है। यह समय बचाती है और आपको स्मार्ट बनाती है। स्मार्ट मीटर समय की मांग है। हमारा लक्ष्य है कि जल्द ही हर घर में स्मार्ट मीटर लग जाए। स्मार्ट मीटर का हर घर में इंस्टॉल होना तकनीकी विकास का हिस्सा है और यह एक नई सोच की शुरुआत भी है।
चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल ने कहा कि “गाजियाबाद शहर में लगभग 7 लाख 5 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर की स्थापना की जानी है। जिसमें से करीब 1 लाख 25 हजार उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जाने हैं। जिसमें से 79 लाख 8 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।”
इस दौरान SDO मीटर जीके शर्मा (कॉर्मशियल-1) ने सभी उपभोक्ताओं से UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने की अपील भी की। *UPPCL स्मार्ट ऐप की 5 बड़ी खासियत* लाइव रीडिंग और बैलेंस अब आप प्रतिदिन कितनी यूनिट बिजली खर्च कर रहे हैं, इसे ऐप पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही, प्रीपेड मीटर में कितना बैलेंस बचा है, इसकी जानकारी भी होम स्क्रीन पर उपलब्ध होती है। घर बैठे रिचार्ज: गूगल पे, फोन-पे या क्रेडिट कार्ड के जरिए सीधे ऐप से ही स्मार्ट मीटर रिचार्ज किया जा सकता है। शिकायत और समाधान: बिजली कटने या वोल्टेज की समस्या होने पर ऐप के जरिए ही शिकायत दर्ज होगी और उसका स्टेटस भी ट्रैक किया जा सकेगा। *डिस्कनेक्शन की सुविधा:* यदि आप अपना कनेक्शन कटवाना चाहते हैं, तो अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ऐप के माध्यम से ही आवेदन सबमिट किया जा सकेगा। पारदर्शिता: बिजली खपत का पुराना डेटा और रिचार्ज हिस्ट्री एक क्लिक पर उपलब्ध होगी, जिससे बिलिंग में गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी।
SDO वसुंधरा उमेश गौतम ने स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने का तरीका बताया और कहा कि “रिचार्ज की प्रक्रिया को अब और भी तेज कर दिया गया है, ऐप में लॉगिन करते ही आपको ‘Pay Now’ या ‘Recharge’ का विकल्प दिखेगा। अपना अकाउंट नंबर सुनिश्चित करें और वह राशि (Amount) भरें जितने का आप रिचार्ज करना चाहते हैं।भुगतान करने के लिए UPI (QR Code), नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड में से अपनी पसंद का विकल्प चुनें। पेमेंट सफल होते ही आपके स्मार्ट मीटर का बैलेंस तुरंत अपडेट हो जाएगा।” इस दौरान पश्चिमांचल इंफ्रा के स्टेट हेड ओम प्रकाश अंशु, जोनल मैनेजर सौरभ चक्रवर्ती भी मौजूद रहे। इसलिए जरूरी है स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को वास्तविक समय की बिजली खपत की जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी खपत पर नजर रख सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इस स्मार्ट मीटर से गलत बिजली बिल की संभावना नहीं रहती है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी खपत पर नजर रखने की सुविधा मिलती है, साथ ही बिजली कटौती की जानकारी भी पहले से मिल जाती है। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर में लोड मैनेजमेंट की सुविधा भी है, जो अधिक बिजली खपत होने पर उपभोक्ताओं को अलर्ट कर देती है।
https://ift.tt/NZOzATm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply