उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के बाद अनुदेशकों में खुशी है। शनिवार को दोपहर बाद गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुदेशकों ने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने सीएम योगी अदित्यनाथ, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह एमएलअी श्रीचंद शर्मा व भाजपा के जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है।
अनुदेशक संघ के प्रदेश् अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से अनुदेशक एवं उनके परिवार गंभीर बीमारियों के समय आर्थिक संकट से सुरक्षित रहेंगे। यह निर्णय सरकार की अनुदेशकों के प्रति सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकार एवं संवेदनशील प्रशासन को स्पष्ट करती है। उन्होंने कहा कि वर्षों से सीमित संसाधनों में सेवा दे रहे अनुदेशकों के लिए यह सुविधा न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच है, बल्कि सरकार द्वारा उनके योगदान को दिए गए सम्मान, विश्वास एवं संवेदनशीलता का प्रतीक भी है। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह निर्णय अनुदेशक हित में एक क्रांतिकारी कदम है, जिसका हम सभी हृदय से स्वागत करते हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय शुक्ला ने कहा कि हम सभी इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताते हैं। गोरखपुर के जिला अध्यक्ष रणंजय सिंह ने कहा कि लोकप्रिय सरकार के इस निर्णय से गोरखपुर जनपद के 426 अनुदेशकों को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है।
जिला महामंत्री कुलदीप राय ने सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोरखपुर के समस्त अनुदेशकों की ओर से सरकार को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार अनुदेशकों के हितों की रक्षा करते हुए उनके कल्याण हेतु इसी प्रकार के सकारात्मक एवं जनहितकारी निर्णय लेती रहेगी। इस दौरान जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, जिला सचिव देवेन्द्र लाल, ब्लाक अध्यक्ष भानु प्रकाश यादव, अब्दुल कादिर, सुरेन्द्र निषाद, जीतेन्द्र प्रजापति, कृष्णा नन्द त्रिपाठी तथा सिद्धार्थनगर से सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
https://ift.tt/27UiWzB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply