DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाइड्रोसिल ऑपरेशन के बाद युवक की मौत:इलाज के 4 दिन बाद तोड़ा दम, परिजनों ने निजी क्लिनिक के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हाइड्रोसिल के ऑपरेशन के बाद एक युवक की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने निजी क्लिनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यह घटना जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा कला गांव की है। बिंदा प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र अमन रैदास का हाइड्रोसिल का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के चार दिन बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई शिवांश ने आरोप लगाया कि अमन का ऑपरेशन 2 फरवरी को मवई चौराहा स्थित एक निजी क्लिनिक में हुआ था। ऑपरेशन के बाद वे अमन को घर ले आए थे। 6 फरवरी को अमन की हालत बिगड़ने पर उसे उसी क्लिनिक में दोबारा भर्ती कराया गया। शिवांश के अनुसार, शनिवार को जब अमन की हालत गंभीर हुई तो डॉक्टर ने उन्हें कहीं और दिखाने को कहकर इलाज करने से मना कर दिया और बाद में उन्हें वहां से भगा दिया। इसके कुछ देर बाद अमन की मौत हो गई। शिवांश ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के बाद अमन ने उन्हें बताया था कि जिस जगह ऑपरेशन किया गया था, वहां “पता नहीं कौन से 10 इंजेक्शन लगाए गए थे” और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस मामले में थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/Efxn0Fs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *