लखीमपुर में उत्तर प्रदेश की आयुक्त, गन्ना एवं चीनी तथा नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचीं। अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचीं मिनिस्ती एस का स्वागत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और सीडीओ अभिषेक कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में नोडल अधिकारी ने जिले के प्रभारी मंत्री के जनपद भ्रमण और बैठकों के कार्यवृत्त की गहन समीक्षा की। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नोडल अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिए कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत अधिकतम आवेदन सुनिश्चित किए जाएं और सभी पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत विद्यालयों के रखरखाव कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी बाधाओं को दूर कर कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी को नेशनल डी-वार्मिंग डे अभियान चलाया जाएगा। बांकेगंज में आईडीए अभियान के तहत दवाएं वितरित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान (एमआर कैंपेन) 16 फरवरी से शुरू होगा। नोडल अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना और आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से श्रमिकों के पंजीकरण और योजनावार लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बताया कि पिछले वर्ष अटल आवासीय विद्यालय में जनपद की एक बालिका ने लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष प्रवेश के लिए आवेदन करने में भी जनपद पूरे मंडल में शीर्ष पर है, जिस पर नोडल अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. दिनेश सचान से गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास योजना की व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से हो रहे नवाचारों की जानकारी ली और उन्हें निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता (बाढ़खंड) ने बाढ़ एवं कटानरोधी परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
https://ift.tt/pn13y8e
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply