DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा:2 गहरे घाव हुए; बाल-बाल बचा, 48 घंटे में 4 घटनाएं

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चौक इलाके में शनिवार को एक बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी गर्दन में जख्म हो गया। गनीमत रही कि बड़ी घटना होने से बच गई। इससे पहले 5 फरवरी की शाम करीब 5 बजे गोमती नगर विस्तार में बिजली कर्मी का गला कट गया था। इसके कुछ घंटे पहले गोमती नगर विस्तार में ही शहीद पथ पर रिटायर्ड फौजी का गाल और होंठ कट गया था। उसे 30 टांके लगे हैं। 4 फरवरी को पुराने लखनऊ में 2 मासूम बेटियों के पिता की मौत हो गई थी। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक्री लोगों का कहना है कि शहर में चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री जारी है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। बाइक सवार और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई, नियमित चेकिंग और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है। पुलिस अभियान पर उठे सवाल लखनऊ में चाइनीज मांझे से लगातार घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अभियान चला रहा है। बावजूद इसके गोमतीनगर विस्तार जैसी पॉश कॉलोनी में इस तरह की घटना होना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पढ़िए योगी ने क्या-क्या कहा था ? योगी ने 5 फरवरी को कहा था कि अब अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो हत्या का केस दर्ज कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस सघनता से अभियान चलाएगी। CM ने साफ किया कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। इसकी बिक्री और इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी ने पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि इस अवैध नेटवर्क की पहचान करें। तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। लखनऊ में 4 और 5 फरवरी को चाइनीज मांझे की वजह से हुईं घटनाएं- 1. लखनऊ में एक और युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन कट गई। उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई। घायल की पहचान संविदा बिजली कर्मी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। 2. स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी का गाल और होंठ कटा लखनऊ में एक पूर्व फौजी को मांझा गर्दन से थोड़ा ऊपर जबड़े और होंठ में लग गया। इससे उनके चेहरे पर 10 इंच लंबा गहरा घाव हो गया। मांझा गर्दन में न लगने से पूर्व फौजी की जान बच गई। 30 टांके लगे हैं। यह दुर्घटना शहीद पथ पर गुरुवार दोपहर हुई। यह मांझे से हुई 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना थी। पूरी खबर पढ़ें 3. लखनऊ में चलती बाइक पर एमआर का गला कटा 4 फरवरी को लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एमआर की मौत हो गई थी। वह बाइक से जा रहे थे। तभी उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गए और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है। पढ़ें पूरी खबर एक साल में चाइनीज मांझे से 8 की जान गई यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है।


https://ift.tt/V7ONEG0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *