लखनऊ के पत्रकारपुरम इलाके में एक घर में आग लग गई। जिसकी सूचना गोमती नगर फायर स्टेशन को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के करणों का पता नहीं चल सका है। पत्रकार पुरम निवासी आशीष सिंह मकान बंद करके निजी काम से बाहर गए थे। तभी घर से अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटे देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक आशीष भी घर आ गए। मौके पर पहुंची गोमती नगर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
https://ift.tt/dUxaCgK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply