DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रवीण कुमार ने संभाली एडीजी लखनऊ जोन की कमान:बोले- कानून व्यवस्था पर सख्त रुख जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी

यूपी के तेजतर्रार और सख्त छवि वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार ने एडीजी लखनऊ जोन का कार्यभार संभाल लिया है। शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा।

कार्यालय पहुंचने पर दी गई सलामी
एडीजी लखनऊ जोन के पद पर तैनाती के बाद प्रवीण कुमार आज अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
पुलिस कर्मियों से किया परिचय
कार्यभार संभालने के बाद एडीजी प्रवीण कुमार ने जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और अनुशासन के साथ काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।

जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त निर्देश
एडीजी प्रवीण कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति सख्ती से लागू की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कानून व्यवस्था पर नहीं होगा समझौता
मीडिया से बातचीत में एडीजी ने कहा कि लखनऊ जोन में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील मामलों में प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

लंबा प्रशासनिक अनुभव
प्रवीण कुमार इससे पहले लखनऊ के एसएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा वे आईजी अयोध्या और आईजी मेरठ जैसे अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए लखनऊ जोन में सख्त और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।


https://ift.tt/olaJxZp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *