प्रयागराज के मऊआइमा में एक दिन पहले नहर पुलिया के पास मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। वह 24 वर्षीय मुस्कान मिश्रा थी, जो मूल रूप से बहरिया के मैलहा गांव की रहने वाली थी। मुस्कान की शादी प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या करने के बाद शव को करीब 17 किलोमीटर दूर मऊआइमा में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही ससुर व जेठ हिरासत में भी ले लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से हुई पहचान मृतका के भाई सुनील ने बताया कि 6 फरवरी की सुबह मऊआइमा के भवानीगढ़ नहर पुलिया के पास मृत मिली अज्ञात युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रात करीब 9:30 बजे फोटो देखकर उन्होंने अपनी बहन मुस्कान के रूप में पहचान की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। 2023 में हुई थी शादी, शुरू से प्रताड़ना का आरोप परिजनों के अनुसार, 28 फरवरी 2023 को मुस्कान की शादी प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी धीरज मिश्रा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई थी। सुनील ने बताया कि दहेज विवाद के चलते दो बार मुस्कान को मायके भेज दिया गया था। रिश्तेदारों और परिवार की बातचीत के बाद उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। आखिरी बार 5 फरवरी की रात हुई थी बात मृतका का पति धीरज मिश्रा चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है और कुछ दिन पहले ही वहां गया था। परिजनों के मुताबिक, 5 फरवरी की रात 9:30 बजे तक मुस्कान की घरवालों से वीडियो काल पर बात हुई थी। इसके बाद रात 12:30 बजे मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सुबह 8 बजे तक जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजन चिंतित हो गए। इस दौरान ससुराल पक्ष की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई। ससुर ने थाने में दिया था गुमशुदगी का शिकायती पत्र दोपहर करीब 12:30 बजे प्रतापगढ़के रानीगंज थाने से फोन आया, जिसमें बताया गया कि मुस्कान के ससुर पुष्कर मिश्रा ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पत्र में आरोप लगाया गया था कि मुस्कान घर के सारे गहने और कुछ नकद रुपये लेकर सुबह 4 बजे घर से चली गई है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजन इसके बाद खुद भी तलाश में जुट गए। हत्या कर शव फेंकने का आरोप रात 9:30 बजे के करीब सोशल मीडिया के जरिए जब मऊआइमा में मिली लाश की जानकारी सामने आई, तब परिजनों को मुस्कान की मौत का पता चला। सुनील ने आरोप लगाया कि ससुर पुष्कर मिश्रा, जेठ नीरज मिश्रा और ननद रिया लगातार उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। उन्होंने ही मिलकर मुस्कान की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए मऊआइमा में फेंक दिया। डीसीपी बोले डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका के ससुर और जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/d7qobXK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply