DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लुधियाना में 9 साल के बच्चे की हत्या:गला काटकर झाड़ियों में फेंका, 3 दिन पहले घर के बाहर खेलते वक्त गायब हुआ था

लुधियाना में 9 साल के बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्चा 3 दिन से लापता था। शनिवार शाम को उसका शव कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में मिला। उसकी पहचान अमन के रूप में हुई है। पहले परिवार सलेम टाबरी थाने गया। पुलिस ने उन्हें कहा कि उनका एरिया नहीं है। फिर वो बस्ती जोधेवाल थाने गए। वहां भी उन्हें कहा गया कि उनका एरिया नहीं है। इसके बाद परिवार मेहरबान थाने गया। मेहरबान थाने वालों ने भी एरिया न होने की बात की। परिवार उसके बाद लाडोवाल थाने गया। उन्होंने भी अपना एरिया होने से इंकार किया। आखिर में शव कासाबाद के पास झाड़ियों में मिला और यह एरिया सलेम टाबरी थाने का ही निकला। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। अब पढ़िए बच्चे के परिजनों ने क्या कहा… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं….


https://ift.tt/enZ49ch

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *